प्रीमियम लुक के साथ Tata ने लॉन्च किया Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन, एक राइड में मिलेगा 505KM का रेंज

Tata Harrier EV RWD – Tata Harrier EV RWD एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV है जो नए जमाने की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। 

Tata Harrier EV RWD

इसमें आपको बढ़िया रेंज, जबरदस्त परफॉर्मेंस और मुश्किल रास्तों पर भी आराम से चलने की ताकत मिलती है, जबकि इसकी शुरुआती कीमत इसे एक किफायती प्रीमियम EV बनाती है।

Tata Harrier EV RWD Motor & Battery

इसमें 65 kWh और 75 kWh की LFP बैटरी के विकल्प मिलते हैं, जहां 75 kWh वेरिएंट MIDC अनुसार 627 km की रेंज देता है, जो रियल वर्ल्ड में लगभग 480–505 km हो सकती है। RWD वर्जन में सिंगल मोटर है जो करीब 175kW पावर और 304Nm टॉर्क देती है। वहीं, AWD वेरिएंट में ड्यूल मोटर सेटअप है, जो कुल 390 bhp और 504 Nm टॉर्क जनरेट करता है और यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Tata Harrier EV RWD Specification

इसमें 14.5 इंच की Neo QLED टचस्क्रीन, JBL के 10 स्पीकर और Dolby Atmos साउंड, पैनोरमिक सनरूफ, बॉस मोड सीट, वायरलेस चार्जिंग और 540° कैमरा व्यू जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। अगर सेफ्टी की बात करे तो आपको Level 2 ADAS, 7 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड/डिसेंट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ट्रांसपेरेंट कैमरा व्यू, e-IRVM, TPMS और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Tata Harrier EV RWD Design & Mileage

इसका डिज़ाइन दमदार और आधुनिक है, जिसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलाइट्स और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स शामिल हैं। इसमें दी गई 75kWh बैटरी रियल वर्ल्ड में करीब 480 से 505 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाती है।

Tata Harrier EV RWD Price & EMI

इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 27.49 लाख रुपये तक जाती है। EMI विकल्पों में,अगर आप ₹22.95 लाख वाले वेरिएंट पर करीब ₹1.46 लाख का डाउन पेमेंट करते हैं, तो 5 साल की अवधि में हर महीने लगभग ₹43,500 की किस्त बनती है। वहीं, बेस वेरिएंट्स के लिए EMI ₹41,000 से ₹42,000 के बीच हो सकती है, जो 8–10% की ब्याज दर पर निर्भर करती है।